Bihar News :बिहार के वैशाली में 51 लाख की लागत से बनेंगे चार भव्य मंदिर, गुफा निर्माण शुरू

IMG-20261006-WA0166
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंडा ग्राम स्थित सूरतपुर पोखर परिसर में नवनिर्मित चार मंदिरों के निर्माण कार्य को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां राम दरबार, बजरंगबली, भोले बाबा एवं सूर्य मंदिर के निर्माण का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

मंदिर निर्माण के क्रम में ऊपर गुफा निर्माण के लिए मठ के मठाधीश मोहन झा द्वारा विधिवत पूजा-पाठ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद गुफा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे और निर्माण कार्य में सहयोग किया।

IMG 20261006 WA0166

मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमरेश कुमार ने बताया कि संपूर्ण मंदिर परिसर के निर्माण में करीब 51 लाख रुपये की अनुमानित लागत रखी गई है। मंदिर निर्माण का यह कार्य किसी एक व्यक्ति के सहयोग से नहीं, बल्कि संपूर्ण ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से कराया जा रहा है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी यथाशक्ति सहयोग एवं दान देकर इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सहभागी बनें और पुण्य के भागी बनें। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर निर्माण कार्य की व्यवस्था एवं संचालन में अध्यक्ष अमरेश कुमार, कोषाध्यक्ष लालजी कुमार राकेश, डब्लू साह सहित सहयोगी पप्पू कुमार, कुमार सौरभ, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों मंदिरों के निर्माण से सूरतपुर पोखर परिसर का धार्मिक महत्व और बढ़ेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों का बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

Trending News