Bihar News: भलुई पंचायत के अलीपुर निवासी समाजसेवी विमल किशोर राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर/वैशाली।
भलुई पंचायत के अलीपुर ग्राम निवासी एवं समाजसेवी स्वर्गीय विमल किशोर राय के निधन के उपरांत उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय विमल किशोर राय के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
बताया गया कि स्वर्गीय विमल किशोर राय भलुई पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश राय के बड़े भाई थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और गरीब एवं असहाय लोगों की हमेशा मदद करते थे। उनके सामाजिक सरोकारों और सहयोग की भावना को उपस्थित लोगों ने याद किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मुखिया कैलाश राय, पंकज कुमार, रणधीर कुमार, पुत्रवधू नंदनी कुमारी, शबनम कुमारी, पुत्री रेखा, राधा, कुशेश्वर सिंह, मनोज कुमार, संतोष कुमार, लालबाबू राय, नीरज कुमार, बैजू राय सहित अनेक लोग शामिल रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।