भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7.705 किलो की पीली धातु की बुद्ध प्रतिमा बरामद

IMG-20260918-WA0032
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिम चंपारण।

भारत-नेपाल सीमा से सटे गौनाहा थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गौतम बुद्ध की पीली धातु से बनी एक प्रतिमा बरामद की गई है। प्रतिमा का वजन 7.705 किलोग्राम बताया गया है। कार्रवाई के दौरान स्कूटी सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

IMG 20260918 WA0032

जानकारी के अनुसार, 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के ई-समवाय मंगुराहा की टीम भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 441 के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त गश्त पर थी। इसी दौरान मंगुराहा सैनिक रोड की ओर से एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

SSB निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों को रोककर स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे रखे एक बैग से पीली धातु से निर्मित गौतम बुद्ध की प्रतिमा बरामद हुई। प्रतिमा का वजन 7.705 किलोग्राम बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कंगहुसरी गांव निवासी शाहिद अंसारी तथा सबुनी निवासी सुद्दू खान के रूप में बताई गई है।

संयुक्त कार्रवाई के बाद बरामद प्रतिमा, स्कूटी, मोबाइल फोन और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गौनाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending News