बिहार न्यूज़: मीरपुर पटाढ़ पंचायत में महिला सभा आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर पटाढ़ पंचायत के पंचायत भवन में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की ओर से महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर संचालित अभियानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

मुखिया गीता देवी ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ

महिला सभा के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं बीसीएम राम राज कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने सहभागिता की।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला सभा में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली निश्चय योजना, समाज कल्याण विभाग, लोहिया स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड सहित प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के बारे में जानकारी साझा की गई।

IMG 20260918 WA0022 scaled

कार्यक्रम में महिलाओं को संबंधित योजनाओं का उद्देश्य, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान पर जोर

महिला सभा में उपस्थित महिलाओं ने पंचायत स्तर से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सामने रखा। बताया गया कि प्राप्त शिकायतों को ग्राम पंचायत की ग्राम सभा पंजी में दर्ज किया जाएगा तथा जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) के अंतर्गत समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय समस्याओं को ग्राम सभा के माध्यम से संबंधित स्तर तक पहुंचाना है।

जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

महिला सभा में मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, सनोज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र राय, उपमुखिया अजय कुमार, वार्ड सदस्य सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, राधाकृष्ण कुमार, मनोहर कुमार एवं सफक नाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभा में समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंचायत विकास में उनकी सहभागिता के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Trending News