Bihar News : राजापाकर में महिला सभा का आयोजन, पेयजल, सड़क, रोजगार और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

IMG-20260916-WA0019
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली।

राजापाकर प्रखंड अंतर्गत राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित राजकीय औषधालय, बनघाड़ा के परिसर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत के तत्वावधान में महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।

IMG 20260916 WA0019

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार एवं पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला सभा के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नाली-गली निश्चय योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं स्वच्छता सहित प्रखंड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिलाओं को संबंधित योजनाओं के उद्देश्य एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दी गई तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

महिलाओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

महिला सभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

किसी महिला ने सड़क की समस्या उठाई तो किसी ने नल-जल की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं कुछ महिलाओं ने पंचायत क्षेत्र में लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।

महिलाओं ने रोजगार और स्वावलंबन की उठाई मांग

सभा में कुछ महिलाओं ने ऐसी गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता जताई, जिनसे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

महिलाओं ने कहा कि प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सकती है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, मुखिया प्रमिला देवी, उपमुखिया कुमारी संजू रानी, पंचायत सचिव ऋतुराज, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, राधा कृष्ण कुमार, मनोहर कुमार, विपिन कुमार, ब्रजकिशोर कुमार सहित अन्य लोग एवं समुदाय की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला सभा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी स्थानीय समस्याओं और रोजगार से जुड़ी अपेक्षाओं को सामने लाने का अवसर मिला।

Trending News