Agra न्यूज़ : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज का सड़क सुरक्षा अभियान, 100 से अधिक हेलमेट वितरित
आगरा, 03 सितंबर 2026।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी एवं डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कमला नगर थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच एसीपी मनीषा जी तथा विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए।

विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
हेलमेट जीवन की सुरक्षा का कवच : वी.के. मित्तल
विद्यालय के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सड़क सुरक्षा का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानून का पालन करने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व प्रेम, कर्तव्य और जिम्मेदारी का संदेश देता है। विद्यार्थियों द्वारा आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।
को-त्र-छात्राओं ने संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संचेयरमैन श्रीमती रीना जलान ने कहा कि कार्यक्रम में छागम प्रस्तुत किया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा ने कहा कि जब युवा पीढ़ी सामाजिक जागरूकता का संदेश देती है तो उसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हेलमेट का नियमित प्रयोग कर हम स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की जरूरत : एसीपी मनीषा
कमला नगर थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच एसीपी मनीषा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनता तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है।
उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का संकल्प लेने की अपील की।
शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाना उद्देश्य : प्रधानाचार्या
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल ने कहा कि विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर सड़क सुरक्षा का संदेश देकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार, संस्कारी और जागरूक नागरिक बनाना भी है।
माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से आम जनता को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह, सामाजिक जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आशीष गोयल, श्री सचिन अग्रवाल, विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम सिंघल, पलक, गीता, मयंक, राजीव, धर्मेश सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
वहीं कमला नगर थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच एसीपी मनीषा जी, कमला नगर थाना प्रभारी अमित जी तथा उनकी समस्त पुलिस टीम ने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा समय-समय पर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कारी, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।