प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘अभिक्षेत्र चैप्टर-5’ का Agra News :फिनाले आज, संगीत प्रतिभाओं का होगा संगम
संवाददाता मुस्कान सिंह
आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता ‘अभिक्षेत्र चैप्टर-5’ के फिनाले का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
‘अभिक्षेत्र’ विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से एक स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा की संगीत के प्रति गहरी आस्था, समर्पण और प्रेरणादायी विरासत को समर्पित विशेष संगीतमय आयोजन है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया जाता है।

प्रतियोगिता को ‘स्वरांजलि’ और ‘नाद’ दो भागों में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम चरण के प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागी अब फिनाले में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
फिनाले में चयनित प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। विद्यार्थी अपनी गायन एवं संगीत प्रतिभा के माध्यम से निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को बढ़ावा देना है।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की कवरेज के लिए समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों और छायाकारों को आमंत्रित किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित होकरकार्यक्रम को कवर करने का अनुरोध किया है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ‘अभिक्षेत्र’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संगीत के प्रति समर्पण और स्वर्गीय अभिषेक मिश्रा की प्रेरणादायी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। फिनाले में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।