प्रयागराज न्यूज़: दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन 10 अगस्त को, 300 पदों पर होगी भर्ती

Share News

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं यूपी कौशल विकास मिशन द्वारा 10 अगस्त को दिव्यांगजन रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 300 पदों पर भर्ती होगी।

IMG-20260806-WA0044
Share News

प्रयागराज। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त 2026 को दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी एवं पद के अनुसार 11,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार दिव्यांग अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर रोजगार मेले में उपस्थित हों।

रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

You may have missed