बिहार न्यूज: चम्पारण के मजदूरों की आवाज को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, एटक के उप महासचिव बने ओम प्रकाश क्रांति

Share News

एटक के उप महासचिव बने ओम प्रकाश क्रांति, पश्चिम चंपारण के श्रमिक आंदोलन को मिली नई पहचान

IMG-20260804-WA0004
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

पश्चिम चंपारण के श्रमिक आंदोलन के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब खगड़िया में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें राज्य सम्मेलन में गठित नई राज्य कार्यसमिति में जिले के वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम प्रकाश क्रांति को उप महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन से जिले के श्रमिकों, किसानों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, रसोइयों, सफाई कर्मियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।

IMG 20260804 WA0004

ओम प्रकाश क्रांति को मिली इस नई जिम्मेदारी पर किसान सभा के राधामोहन यादव, अशोक मिश्र एवं बब्लू दूबे, रसोइया यूनियन के लालबाबू राम, रामाश्रय हजरा, शंभूनाथ मिश्र एवं वीणा देवी, आशा संघ की आरती, साधना, वेणु, सुनीता, परशुराम ठाकुर एवं मुन्ना, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सुमन वर्मा, अजय वर्मा, सीमा, सरिता शुक्ला, शिल्पी, गोदावरी, सीता, स्नेहलता, पम्मी, अर्पण, प्रभा एवं हसीना, सफाई कर्मचारी यूनियन के विनय बागी, समाजसेवी नेहाल अहमद तथा नौजवान संघ के तारीक, इदू, विनय श्रीवास्तव सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ओम प्रकाश क्रांति के राज्य नेतृत्व में शामिल होने से पश्चिम चंपारण सहित पूरे बिहार के मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं को राज्य स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने एटक के राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंपारण के संघर्षशील श्रमिक आंदोलन को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है। इससे जिले के श्रमिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

You may have missed