Bihar News: रालोमो शिष्टमंडल ने शहीद सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार व अमन कुमार के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

IMG-20260802-WA0013
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के बखरी बराई पंचायत अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी शहीद सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार के परिजनों से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। शिष्टमंडल ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हरसंभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

IMG 20260802 WA0013

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष लालदेव राम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहीद जवान के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

इसके बाद शिष्टमंडल ने शहीद पिंटू कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान गंगा नदी में स्नान करते समय डूबने से जान गंवाने वाले फकीरा राय के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत अमन कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रालोमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए के विभिन्न घटक दलों के कई नेता भी उपस्थित रहे। इनमें जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य नागेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, युवा लोजपा (रा.) प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, युवा लोजपा (रा.) जिला महासचिव कमलेश पासवान, प्रमोद राम, शंकर राम, सुबोध राम, अजय कुमार राय, विनोद कुमार पटेल, पंकज साह तथा रालोमो नेता रंधीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed