Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
बरांटी, वैशाली।

वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर चकबीवी वार्ड संख्या-13 निवासी शंकर सिंह की पत्नी श्याम सुंदर देवी ने दो लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ तथा आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए बरांटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

IMG 20260728 WA0048

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह घर के समीप महीपत सिंह के खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ीं और पास के खेत में लगे धान के बिचड़े उनके पैर से दब गए।

20260728 185900

आरोप है कि इसी बात को लेकर नंदलाल सिंह एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर नंदलाल सिंह ने कथित रूप से उन्हें खेत में पटक दिया, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ लाठी, मुक्के तथा कुदाल के बेंट से हमला किया गया, जिससे उनके मुंह, गर्दन, आंख और होंठ पर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनके सोने का जितिया एवं सोने की कान की बाली छीनकर फरार हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपित वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

इस संबंध में बरांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
Next: बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.