Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने शुक्रवार को मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों, जनसुविधाओं एवं कार्यालयों में संचालित सेवाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20260724 WA0029

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में ओपीडी, लैब, दवा वितरण केंद्र, चिकित्सक कक्ष, प्रसव वार्ड, प्रसव पूर्व जांच केंद्र, भर्ती मरीजों के वार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव एवं प्रसव पूर्व जांच (ANC) की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मियों को कार्यों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरटीपीएस (RTPS) काउंटर का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया। काउंटर पर कार्यरत कर्मियों से प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति, लंबित मामलों तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने परिमार्जन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित समीक्षा तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने बल दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
Next: Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.