Etawah News: जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल
संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंत नगर/इटावा: गुरुवार की देर रात करीब दस बजे जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल, मां को गंभीर हालात में सैफई रेफर किया गया, जहाँ उनका उपचार जारी हैं, पुलिस दुर्घटना की जाँच में जुट गई है।
छिमारा रोड स्थित शिवम फिलिंग स्टेशन के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पल्सर बाइक सवार सैफ अली पुत्र फालूदीन खां और उसकी मां जमीला बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया गया कि सैफ अली अपनी मां के साथ थाना जनपद मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के सनुपुरा गाँव से मलाजनी स्थित अपने बड़े बेटे की ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान छिमारा रोड पर शिवम फिलिंग स्टेशन के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सैफ अली की मां को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, पुलिस ने दूसरी मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।