Bihar News: राजापाकर में एफएमडी टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी, टीका नहीं मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका

Share News

राजापाकर पशु चिकित्सालय में एफएमडी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रखंड की 13 पंचायतों में 22,050 पशुओं के टीकाकरण की योजना है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से अभियान फिलहाल शुरू नहीं हो पाया।

IMG-20260713-WA0012
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तावित एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण अभियान को लेकर मैत्री कार्यकर्ताओं एवं पशु टीकाकर्मियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता पशु चिकित्सक डॉ. गणेश शंकर विद्यार्थी ने की, जबकि डॉ. अदिति (पशु चिकित्सक, बैघनाथपुर) भी उपस्थित रहीं। डॉ. गणेश शंकर विद्यार्थी ने बताया कि राजापाकर प्रखंड के लिए 22,050 एफएमडी टीकों का आवंटन किया गया है। यह टीकाकरण अभियान प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पशु टीकाकर्मी को प्रतिदिन 50 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। निर्धारित पंचायतों में जाकर गाय, भैंस, बछड़ा, पड़िया (बछिया) एवं बैलों का टीकाकरण किया जाएगा। चार माह से कम आयु के पशुओं को यह टीका नहीं लगाया जाएगा। प्रत्येक पशु को निर्धारित मानक के अनुसार 2 एमएल टीका मांसपेशी (इंट्रामस्क्युलर) में लगाया जाएगा। इसके अलावा अभियान से संबंधित अन्य तकनीकी एवं आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

IMG 20260713 WA0012

बैठक में मैत्री कार्यकर्ता विशंभर कुमार, शत्रुघ्न कुमार, राजकुमार रवि, राजीव कुमार एवं बिरजू कुमार उपस्थित रहे। वहीं पशु टीकाकर्मियों में अमन कुमार, प्रभात कुमार, रवि रंजन कुमार, अमरेश कुमार, प्रेमनाथ कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

हालांकि, जिला स्तर से निर्धारित समय तक एफएमडी वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रस्तावित तिथि से टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सका। विभाग ने बताया कि वैक्सीन प्राप्त होते ही सभी पंचायतों में अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Trending News