जन्मदिन पर प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने जरूरतमंद बेटियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, दिया समाज सेवा का संदेश

IMG-20260712-WA0006
Share News

जसवंतनगर।

समाजवादी विचारधारा से प्रेरित प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए जरूरतमंद बेटियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। उन्होंने केक काटने और भव्य आयोजन के बजाय नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर और कटर जैसी अध्ययन सामग्री बच्चों को भेंट कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा है कि जीवन की हर खुशी समाजवादी विचार-दर्शन पर आधारित हो। उनका मानना है कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा परिवार के अन्य खुशी के अवसरों पर समाज के जरूरतमंद लोगों को शामिल कर उनकी बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना ही वास्तविक सामाजिक दायित्व है।

IMG 20260712 WA0006

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बेटियों को दी गई शैक्षणिक सामग्री कोई उपहार नहीं, बल्कि उनका नैतिक कर्तव्य है। उनका विश्वास है कि शिक्षित बेटियां भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने सामाजिक समरसता, भाईचारे, शिक्षा के प्रसार तथा उपेक्षित वर्ग की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति को समाजवादी विचारधारा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज सेवा का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने देश की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही सभी लोगों से समाजवादी विचार-दर्शन के मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

Trending News