Bihar News: पश्चिम चंपारण जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 131 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निपटारा

IMG-20260703-WA0019
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 131 शिकायतों पर सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

IMG 20260703 WA0018

जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में सुनैना देवी, लालबाबू सिंह, रुद्र नारायण पांडेय, मोहन महतो, किशोर ठाकुर, राजकुमारी मिश्र, संजय कुमार द्विवेदी, फूलमती देवी, मोहन मांझी, सकीला खातून, शंभुनाथ प्रसाद, राजेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाना है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान का हिस्सा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली अंसारी, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News