Bihar News: राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर

IMG-20260702-WA0014
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बेलकुंडा चौक स्थित एसजी निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र साह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सह किसान मोर्चा अध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया।

IMG 20260702 WA0011

बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा समस्तीपुर प्रभारी संजय कुमार सिंह ने पार्टी के विस्तार, संगठन की मजबूती और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

जिला महामंत्री प्रेम रंजन दास ने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने और उसे आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, जिला आईटी सेल संयोजक निखिल कुमार बंटी ने डिजिटल प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया, डिजिटल संचार और संगठनात्मक कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग 30 कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक में जिला युवा मोर्चा महामंत्री सानू झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मिथिलेश सिंह, हरिशंकर कुमार गुड्डू, जगन्नाथ सिंह, मुन्ना कुमार, सोमनाथ झा, हरिवंश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। अंत में मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Trending News