Agra News आगरा की खुशी सबलोक ने रचा इतिहास: CBSE 12वीं में 99.4% के साथ देश में चौथा स्थान, CUET में भी टॉप-5 में जगह

IMG-20260624-WA0026
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 24 जून 2026।

शिक्षा के क्षेत्र में आगरा की बेटी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) आगरा की छात्रा खुशी सबलोक ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद खुशी के अंकों में और बढ़ोतरी हुई, जिससे उनका कुल प्रतिशत अब 98.8% से बढ़कर 99.4% हो गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है।

IMG 20260624 WA0026

यही नहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित CUET परीक्षा में भी खुशी सबलोक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है, जो उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

खुशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर DPS आगरा के प्रो. वाइस चेयरमैन सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर. के. पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Trending News