Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0013
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

IMG 20260616 WA0013

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक महेंद्र राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक महेंद्र राम ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिन विभागों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुईं, उनके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।

शिविर में पहुंचे किसान नेता बिंदेश्वर राय ने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अनाज की खरीद नहीं होने की समस्या विधायक के समक्ष उठाई। वहीं कई महिलाओं ने राशन कार्ड से नाम कटने तथा विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन की राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत की।

इस पर विधायक महेंद्र राम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड से न हटाया जाए तथा सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी जा रही है और जल्द ही सभी पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए भुंजा स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भुंजा खरीदकर उसका स्वाद लिया और जीविका समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, जदयू नेता भीम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, बीसीओ अनामिका कुमारी, बीसीएम रामराज सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, पशु चिकित्सक डॉ. गौरी शंकर विद्यार्थी, पीएचईडी की जूनियर इंजीनियर निहारिका कुमारी, कनिष्ठ विद्युत अभियंता विक्रम कुमार, विकास मित्र राजू कुमार, दिलीप कुमार, चन्द्रकेश्वर कुमार, सरिता कुमारी, बीपीएम राजकुमार साह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.