Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

IMG-20260614-WA0025
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर रविवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।

IMG 20260614 WA0025 scaled

जानकारी के अनुसार, निषाद गैस एजेंसी, हाजीपुर द्वारा प्रत्येक रविवार को बेलकुंडा चौक पर गैस सिलेंडर का वितरण किया जाता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस प्राप्त करने के लिए उन्हें कई दिनों पहले नंबर लगाना पड़ता है, इसके बावजूद सभी को गैस नहीं मिल पाती।

उपभोक्ताओं ने बताया कि किसी का नंबर एक दिन पहले, तो किसी का चार-पांच दिन पहले लगाया गया था। रविवार को करीब 150 गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ता सुबह 3 बजे से ही लाइन में खड़े थे, लेकिन उपलब्धता कम होने के कारण केवल आधे लोगों को ही गैस मिल पाई।

गैस उपभोक्ता बबलू कुमार, रंजीत कुमार, रत्नेश शुक्ला, आकाश कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, शंकर कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ओटीपी देने के बाद अगले दिन गैस सिलेंडर दिया जाता है, लेकिन पर्याप्त संख्या में सिलेंडर नहीं पहुंचने के कारण कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

उपभोक्ताओं के अनुसार, रविवार को करीब 150 लोगों की लाइन लगी थी, जबकि एजेंसी द्वारा मात्र 70 से 80 सिलेंडर ही भेजे गए। ऐसे में लगभग आधे उपभोक्ता गैस से वंचित रह गए और उन्हें अगले रविवार तक इंतजार करना पड़ेगा।

इस स्थिति पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की कि प्रशासनिक निगरानी में गैस वितरण की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

Trending News