प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

IMG-20260610-WA0013
Share News

 

संवाददाता: विजय कुमार

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशव्यापी धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी विधानसभा करछना इकाई ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) करछना तपन मिश्रा को सौंपा गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू, जिलाध्यक्ष जमुनापार पप्पू लाल निषाद, मेजा विधायक संदीप सिंह पटेल सहित जिला, विधानसभा, ब्लॉक, जोनल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260610 WA0011

विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू ने 9 सूत्रीय ज्ञापन पढ़कर सुनाया। प्रमुख मांगों में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक, किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने, समय पर उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने, नैनी औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू कराने, घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने, विपक्षी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, अपराध, बलात्कार एवं फर्जी एनकाउंटर पर रोक लगाने, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों की शुल्क वृद्धि वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा नियमावली बनाने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उचित पारिश्रमिक प्रदान करने तथा पीडीए परिवारों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने की भी मांग की गई।
उपजिलाधिकारी तपन मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे महामहिम राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मेजा विधायक संदीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है और सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और जनता को राहत मिलेगी।

जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि यदि पीडीए परिवारों पर अत्याचार जारी रहा तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो। जुल्म वहीं पर होते हैं, खामोश जहां पर रहते हैं।”

कार्यक्रम में जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव, डॉ. गुलाम मुस्तफा, जयशंकर भारती, महेंद्र सरोज, नंदलाल पटेल, सना उल्ला खान, छोटे लाल शर्मा, नीरेंद्र सिंह यादव, जयनारायण भारतीया, राजेश यादव, विजय बहादुर पटेल, रमेश पाल, डॉ. हरिहर देव, मान सिंह पटेल, उमेश यादव, अशोक भारती, शिव प्रसाद, प्रेम शंकर, राजू पासी, दिनेश पटेल, रवीन्द्र जैसल, राहुल भारती, ओंकारनाथ कुशवाहा, रणजीत सोनकर, कमलेश पुष्कर, गीता भारती, सीमा, रेनु रोशनी, मंगला पाल, राम निरंजन विश्वकर्मा, मंगल देव कोल, विजय राज यादव, श्याम बिहारी यादव, अजय भारती, धर्मेंद्र यादव, राजेश पटेल, डॉ. विजय बाबू, बृजेश यादव, शिवाकांत यादव, मो. आरिफ, मो. शारिक, दिवाकर द्विवेदी, रमाकांत यादव, विकास बारा, सनी बसही, हिमांशु पांडेय, नीरज प्रजापति एडवोकेट, प्रदीप एवं प्रकाश विश्वकर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News