Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0027
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत नारायणपुर मुसहरी टोला वार्ड संख्या-8 में करंट लगने से एक रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अश्विनी कुमार, पुत्र हरेंद्र ठाकुर, के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार रविवार को अवकाश के कारण अपने घर आए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे घर में इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अश्विनी कुमार की लगभग आठ वर्ष पूर्व भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी पद पर नियुक्ति हुई थी। इसी वर्ष उन्हें पदोन्नति मिली थी और हाल ही में उनकी नई तैनाती बरौनी जंक्शन पर हुई थी।
मृतक दो भाइयों और एक बहन में बड़े थे। उनके छोटे भाई निरंजन कुमार चेहराकला प्रखंड में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं। बहन का विवाह हो चुका है। अश्विनी कुमार का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व हुआ था और उनके दो पुत्र हैं।

मृतक के पिता हरेंद्र ठाकुर बेलकुंडा चौक पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के मैकेनिक के रूप में लंबे समय से कार्यरत हैं। पुत्र की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बच्चों, माता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अश्विनी कुमार मिलनसार, कर्मठ और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। वे शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी रहे थे।

IMG 20260531 WA0027

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि अमरेश कुमार सिंह, समाजसेवी देवनाथ प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, राज नारायण सिंह सहित अनेक लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के बाद घर नहीं पहुंचा था। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौनहारा घाट पर किया जाएगा।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा
Next: Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.