Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। राजापाकर (वैशाली) में गर्मी से पहले पीएचडी विभाग सक्रिय, खराब चापाकलों की मरम्मत तेज

राजापाकर (वैशाली) में पीएचडी विभाग द्वारा खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू कर दी गई है, जिससे गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
जनवाद टाइम्स 9 April 2026
PHD Department Repairing Hand Pumps in Vaishali
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
09 अप्रैल 2026

राजापाकर । प्रखंड राजापाकर क्षेत्र में गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही पीएचडी विभाग सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है, जिससे आम लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Rajapakar Vaishali Chapakal Repair PHD Department

आज पीएचडी विभाग के चापाकल मिस्त्री नरेश राय की टीम ने कई वार्डों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की। राजापाकर उत्तरी पंचायत के प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार में नीरज कुमार के दरवाजे पर लगे हैंडपंप (हाथीकल) को ठीक किया गया। इसके अलावा दिनेश ठाकुर (वार्ड 10), मोहम्मद मुकीम (वार्ड 11), मोहम्मद मरन मियां (वार्ड 11), गणेश कुमार (वार्ड 13) एवं मनोज राम (वार्ड 10) सहित कई स्थानों पर चापाकलों को दुरुस्त किया गया।

बताया गया कि सांसद एवं विधायक निधि से लगाए गए कई चापाकल गर्मी शुरू होते ही सूख गए थे या खराब हो गए थे, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अब इनकी मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी और सार्वजनिक स्थानों पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इस संबंध में पीएचडी विभाग की कनीय अभियंता अनामिका कुमारी ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में विभाग द्वारा लगाए गए चापाकलों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी चापाकल खराब हो, उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि शीघ्र मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल की जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
Next: Bihar News। राजापाकर (वैशाली) के बखरी बड़ाई में विद्यार्थी सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर छात्रों को मेडल व छात्रवृत्ति की घोषणा

 

राशिफल

News Archive

Etawah News: State Working Committee meeting of All India Industry Trade Board on 12th April
  • Etawah

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 अप्रैल को

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
Students Honored in Rajapakar Vaishali Ceremony
  • Breaking News

Bihar News। राजापाकर (वैशाली) के बखरी बड़ाई में विद्यार्थी सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर छात्रों को मेडल व छात्रवृत्ति की घोषणा

जनवाद टाइम्स 9 April 2026
PHD Department Repairing Hand Pumps in Vaishali
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। राजापाकर (वैशाली) में गर्मी से पहले पीएचडी विभाग सक्रिय, खराब चापाकलों की मरम्मत तेज

जनवाद टाइम्स 9 April 2026
20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 अप्रैल को
  • Bihar News। राजापाकर (वैशाली) के बखरी बड़ाई में विद्यार्थी सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर छात्रों को मेडल व छात्रवृत्ति की घोषणा
  • Bihar News। राजापाकर (वैशाली) में गर्मी से पहले पीएचडी विभाग सक्रिय, खराब चापाकलों की मरम्मत तेज
  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.