Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिम चम्पारण Today News: हृदय रोग से पीड़ित 38 बच्चों को IGIC पटना भेजा गया, बाल हृदय योजना से मिल रहा बेहतर इलाज

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
IMG-20260406-WA0009
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिम चम्पारण (बिहार)
06 अप्रैल 2026

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जिले से 38 बच्चों को बाल हृदय योजना के तहत एंबुलेंस द्वारा पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (IGIC) भेजा गया।

पश्चिम चम्पारण से हृदय रोग पीड़ित बच्चों को पटना भेजा गया

यह विशेष शिविर श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जहां बच्चों की हृदय संबंधी जांच (स्क्रीनिंग) की जाएगी। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को आगे की सर्जरी के लिए अहमदाबाद भेजा जाएगा, जिसका पूरा खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि अब तक जिले से 100 से अधिक बच्चों का सफल ऑपरेशन इस योजना के तहत कराया जा चुका है। सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक द्वारा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को पटना के लिए रवाना किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत चिकित्सकों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों की पहचान की जाती है।

वहीं आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों के साथ फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी भेजी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी 18 वर्ष तक के बच्चे में हृदय रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, क्योंकि समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।

इस मौके पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट और जिला स्वास्थ्य समिति के कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पश्चिम चम्पारण Today News: भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस छवि बिगाड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, जांच शुरू
Next: बेतिया Today News: मुख्य नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर गरिमा देवी सिकारिया का सख्त आदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.