ब्यूरो संवाददाता
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जनपद इटावा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने की। यह बैठक युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा के आवास तुलसी अड्डा पर आयोजित की गई, जिसका संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को इटावा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के 60 से अधिक जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंछल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी नेता भाग लेंगे।
जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
बैठक में जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला संरक्षक राजीव यादव, सर्वेश चौहान, उत्तम सिंह प्रजापति, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुदर्शन जैन, इकरार अहमद, बृजेंद्र यादव, रणवीर सिंह चौहान, संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, अशोक कुमार कुशवाहा, रंजीत सिंह यादव, संजीव राजपूत, प्रवीण द्विवेदी, विकास शाक्य, राघवेंद्र सिंह राठौर, बिजनेस शुक्ला सहित सैकड़ों व्यापारी नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें अर्चना कुशवाहा, रेनू शुक्ला, वर्षा दुबे, सुशीला राजावत, अंजू यादव, साधना देवी, रिचा कुशवाहा, मीरा तिवारी सहित अन्य शामिल रहीं।