Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

IMG-20260314-WA0010
Share News

आगरा। एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) की आगरा यूनिट द्वारा खण्डेलवाल भवन, पचकुइयां में भव्य एवं रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. गर्ग, सचिव अनिल वर्मा, दिल्ली से आए कामरेड रविंद्र गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक आगरा परिक्षेत्र के उप महाप्रबंधक संजय सिंह तथा मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) मोहन गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

IMG 20260314 WA0010

कार्यक्रम में दिल्ली सर्किल के प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025–26 एसबीआई पेंशनर्स के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा है। भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्टेट बैंक के चेयरमैन की सकारात्मक पहल के चलते लंबे समय से लंबित कई मुद्दों का समाधान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 10 वर्षों बाद एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव 24 मार्च को गोपनीय मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक आगरा परिक्षेत्र के उप महाप्रबंधक संजय सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्थापित कार्य संस्कृति की बदौलत आज स्टेट बैंक भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली बैंकिंग संस्था बन चुकी है।

IMG 20260314 WA0015

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। ब्रज लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूलों की होली का आयोजन किया गया। ज्योति प्रसाद और ज्योतिषाचार्य श्रीमती पूनम वार्ष्णेय ने ब्रजभाषा में लोकगीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का विशेष सम्मान उप महाप्रबंधक संजय सिंह, कामरेड रविंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एस.एन. गर्ग, सचिव अनिल वर्मा, एम.एल. खंडेलवाल, वी.के. गुप्त और मुख्य प्रबंधक मोहन गर्ग द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संयोजन नंद नंदन गर्ग ने किया, जबकि संचालन वी.के. तिवारी ने किया।
समारोह में दिल्ली, मथुरा और फिरोजाबाद से आए एसबीआई पेंशनर्स सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे और सभी ने होली के पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया।

Trending News