Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जीवन दर्शन : मौत के साथ क्या हमने जीना सीख लिया ?

जनवाद टाइम्स 9 June 2020
IMG_20200609_113958
Share News
       

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक

जिंदगी तबाह हो रही है और हम मुस्कुराए जा रहे हैं। मौत हमारे सर पर खड़ी है लेकिन हम फिर भी पीछे नहीं हट रहे हैं ,क्या यही जिंदगी है ?दुकानें खुल गई हैं, बाजार आबाद हो गए हैं ,लेकिन जिंदगियां तबाह हो रही हैं। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता जो जिंदा है वह मौत की तलाश में देखो बेखौफ सड़क पर निकल रहे हैं उन्होंने मास्क पहनना रखा है तो ऐसे लग रहा है जैसे कवच मिल गया हो। दिन प्रतिदिन हम

IMG 20200609 113923

एक-एक देशों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं कभी हम 10 पर थे आज 6 पर पहुंच गए हैं। अभी और कितना आगे जाएंगे कुछ कहा नहीं जा सकता । बस ऐसे ही चलता रहा तो 1 दिन हम अमेरिका को भी पीछे छोड़ देंगे। हम इस बात पर खुश हैं कि दुकानें खुल गई हैं सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठान खुल गए हैं। अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है ,देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन मौत हमारी पीछे आ रही है। हमें तो जैसे किसी बात का गम ही नहीं ,जो लोग मर रहे हैं वह मेरी अपने थोडे़ ही है अभी मैं तो सुरक्षित हूं मुझे किस बात का गम है। जो मर रहा है उसके परिवार वाले समझे मेरा परिवार तो अभी सुरक्षित है। मैंने देश के लोगों का ठेका थोड़ी ले रखा है ,जो करेगा वह भरेगा, जो डरेगा वह बचेगा, जो बेखौफ घूमेगा उसका हश्र तो आपके सामने है। बात बहुत छोटी सी है अभी भी संभल जाइए ,अभी बहुत कुछ नहीं गया, अभी भी मौका है ,खुद को समझने का। जिंदगी को यूं ही न तबाह करिए साहेब क्योंकि यह एक बार बड़ी मिन्नतों से मिलती है उसी ऐतिहात के साथ जिएँ नहीं तो कब्र और श्मशान आपका इंतजार कर रहे हैं। जिंदगी भर खुशी के पीछे भागने वाले अगर आप भी न संभले तो अंतिम संस्कार भी खामोशी से होगा ,लोग जाने से डरेंगे आप रोते हुए आए थे और खामोशी के साथ इस जहां से कूच कर जाएंगे। बस यादें ही रह जाएंगी वह भी कुछ चंद दिनों तक फिर लोग तुम्हें भूल जाएंगे। तुमने क्या किया? क्या नहीं किया ? इसको कोई याद नहीं करेगा तब बस आपकी यादें रह जायेंगी ,ना यह जिंदगी की भागमभाग न दौलत कमाने का झंझट ,बस सुकून ही सुकून रहेगा कब्र और श्मशान में। वक्त का यह तकाजा है खुद को महफूज(सुरक्षित) करिए दौलत कमाने के लिए ताउम्र उम्र पड़ी है। अभी मौत का संकट कटा नहीं है, संकट तो अब आ रहा है। अभी भी न चेते तो इतिहास के पन्नों में सिमट कर बस नाम ही रह जाएंगे। जिस काम के पीछे जान की बाजी लगाकर चलते रहे न वो काम रहा ना वो काम करने वाला, बस है तो उसका वह नाम और तस्वीरों में चढ़ी हुई एक सफेद माला। सामने बैठे हैं कुछ अपने जो जीते जी कभी मिलने नहीं आए मौत की बात सुनने पर भी दूरियां बना ली, बहाने बना लिए आज आपके लिए शोक सांत्वना देने आ रहें हैं। किसी ने क्या खूब कहा है –
वो दिन -रात कमाता रहा ।
अपनों की खुशी के लिए ।।
जब वो इस जहान से गया।
न अपने थे न अपनों की खुशी ।।
उस अंतिम घड़ीमें कोई साथ था तो वह सफेदपोश भगवान
जिन्हें डॉक्टर कहा जाता है।

Post navigation

Previous: Etawah News : अखिल भारतीय यादव महासभा ने जिलाधिकारी को क्यो दिया ज्ञापन ? जाने पूरी खबर
Next: Uttar Pradesh : अम्बेडकर नगर सीएमएस डा0 एसपी गौतम की मौत की कोरोना वायरस से हुई मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.