Agra News:आगरा में राठौर जन जागरण समिति का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 15 जोड़े बने जीवनसाथी

file_00000000bf50720785491b477f4d0983
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 19 फरवरी 2026
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फुलेरा दूज के पावन अवसर पर राठौर जन जागरण समिति द्वारा श्री शालिग्राम इंटर कॉलेज के पास, राठौर नगर, कलाल खेरिया, फतेहाबाद रोड पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।

IMG 20260219 WA0060

समारोह में शमशाबाद, दिल्ली, मुरैना, फिरोजाबाद और ग्वालियर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 15 जोड़ों का विवाह विधि-विधान और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। समिति की ओर से नवदंपत्तियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान जैसे बेड, टीवी, फ्रिज, बर्तन और आभूषण उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी देवी राठौर (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शमशाबाद), कामिनी राठौर (मेयर फिरोजाबाद), डॉ. संपूर्णानंद गुप्ता (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश), अशोक कुमार राठौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजनीतिक प्रकोष्ठ) और देवी आरती किशोरी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

20260219 222443

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह समारोह समाज में सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं।

समारोह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर, संयोजक बबलू राठौर, महासचिव सिद्धार्थ सिंह राठौर, सचिव रामकेश राठौर और मीडिया प्रभारी विनोद राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संभाली। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

Trending News