Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनसुनवाई के बाद भी नहीं बदला बभनपूरा स्थित विद्यालय का नाम, उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज

जनवाद टाइम्स 18 February 2026
जनसुनवाई के बाद भी नहीं बदला बभनपूरा स्थित विद्यालय का नाम, उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार । आलापुर

अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम बभनपूरा की सीमा में संचालित विद्यालय अब भी “प्राथमिक विद्यालय कमालपुर पिकार” के नाम से दर्ज है, जबकि राजस्व अभिलेखों में विद्यालय का स्थान बभनपूरा ग्राम पंचायत में बताया गया है। दोनों ग्राम पंचायतें अलग-अलग राजस्व इकाइयाँ होने के बावजूद नाम संशोधन न होने से ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

जनसुनवाई के बाद भी नहीं बदला बभनपूरा स्थित विद्यालय का नाम, उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज

ग्रामीणों का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय की मनमानी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण वर्षों पुरानी विसंगति का समाधान नहीं हो सका। कई बार शिकायत और आवेदन देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।

ग्रामीण वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य लोगों ने 30 मई 2025 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017825015422 दर्ज कर विद्यालय का नाम “प्राथमिक विद्यालय बभनपूरा” किए जाने की मांग उठाई थी। शिकायत की जांच संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि जांच केवल औपचारिकता तक सीमित रही और कागजों में निस्तारण दिखा दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय के नाम, अभिलेख और नामपट्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि उन्हें जांच रिपोर्ट की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट प्रशासनिक आदेश जारी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, नाम संशोधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र समाधान न होने पर वे उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत करने और वैधानिक विकल्प अपनाने को मजबूर होंगे।

Post navigation

Previous: BiharNews: उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर व्यवस्था पर विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल
Next: बिहार विधानसभा में गूंजा सिकरहना नदी में अवैध खनन का मुद्दा, चनपटिया विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.