वैशाली के राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम का एंटाइटलमेंट कैंप, 300 लोगों ने लिया भाग

वैशाली के राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम का एंटाइटलमेंट कैंप, 300 लोगों ने लिया भाग
Share News

राजापाकर / वैशाली
राजापाकर प्रखंड के बदनपुर मिलकी गांव में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत एंटाइटलमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप Aga Khan Foundation तथा Axis Bank Foundation के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त किया।

वैशाली के राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम का एंटाइटलमेंट कैंप, 300 लोगों ने लिया भाग

कैंप में लगभग 300 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि करीब 100 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर ऑन-द-स्पॉट लाभ दिलाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना और किसी भी जरूरतमंद को योजना से वंचित न रहने देना था।

वैशाली के राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम का एंटाइटलमेंट कैंप, 300 लोगों ने लिया भाग

कैंप के दौरान प्रमुख रूप से वृद्धावस्था पेंशन, किसान पंजीयन, किसान आईडी, तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण से संबंधित आवेदन और सत्यापन कार्य किए गए। उपस्थित टीम द्वारा लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि गांव स्तर पर कैंप लगने से समय और खर्च दोनों की बचत होती है तथा योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है।

Trending News