Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में कृषि यंत्रीकरण पर प्रशिक्षण, किसानों को जीरो टिलेज तकनीक की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 February 2026
Share News
       

Bihar News । वैशाली: कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हरिहरपुर में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव चकरामदास, प्रखंड वैशाली में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशानिर्देश में किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में कृषि यंत्रीकरण पर प्रशिक्षण, किसानों को जीरो टिलेज तकनीक की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, शून्य जुताई तकनीक (Zero Tillage) तथा जलवायु अनुकूल खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक एग्रोनॉमी इंदू सिन्हा, तान्या सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (पटना मुख्यालय) पियूष कुमार भार्गव, परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश रेड्डी (बीसा पूसा), वैज्ञानिक डॉ. जोना दाखो तथा कृषि अभियंत्रण विशेषज्ञ इंजीनियर कुमारी नम्रता ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर किसानों को प्रशिक्षित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में कृषि यंत्रीकरण पर प्रशिक्षण, किसानों को जीरो टिलेज तकनीक की दी गई जानकारी

इंजीनियर कुमारी नम्रता ने जीरो टिलेज तकनीक से फसलों की बुवाई और उसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शून्य जुताई विधि से गेहूं की बुवाई करने पर पानी, श्रम और समय की बचत होती है, जिससे खेती की लागत घटती है और किसानों की आमदनी बढ़ती है।

डॉ. राजेश रेड्डी ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की बुवाई 10 से 12 दिन पहले संभव है, जिससे फसल को टर्मिनल हीट स्ट्रेस से बचाया जा सकता है। वहीं डॉ. जोना दाखो ने सब्जी उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के बाद वैज्ञानिकों और पदाधिकारियों ने गेहूं एवं आलू के प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र झा, कैलाश एवं जलवायु अनुकूल कृषि से जुड़े लाभार्थी किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post navigation

Previous: वैशाली में 112 पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: अज्ञात ट्रक के चकमा देने से पेड़ से टकराई, चार जवान घायल
Next: राजापाकर में बेखौफ चोरों का आतंक, दो गांवों से दो भैंस चोरी, CCTV से खुलासा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.