Etawah News: स्कूटी और अज्ञात बाइक की टक्कर में एक गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर
संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंत नगर/इटावा: कस्बा के रामलीला कैस्त मार्ग पर शांतिवन के पास स्कूटी और अज्ञात बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, सीएचसी जसवंतनगर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

घटना का विवरण बनकटी निवासी सत्य देव पुत्र राजवीर प्रजापति सोमवार की शाम करीब सात बजे कैस्त स्थित धर्मशाला से निमंत्रण भोज्य करके जसवन्तनगर मार्केट की तरफ अपने ही गांव के साथी अवनीश शर्मा व कल्लू श्रीवास्तव के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे कि तभी कोठी कैस्त शांति वन के सामने से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए तथा स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए जिसमें सत्य देव का दायिने पैर की हड्डी टूट गई बाकी के अन्य दो घायल साथी अवनीश शर्मा और कल्लू श्रीवास्तव स्कूटी लेकर भी कही चले गए तथा सत्य देव घटना स्थल पर मदद की गुहार लगाता रहा। मौके पर डायल 112 टीम के सिपाहियों ने तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवन्तनगर में उपचार हेतु भर्ती कराया। उसी दरमियान निमंत्रण में आए परिजन भी आ गए मां अंगूरी देवी ने बताया कि वर्ष 2000 में सत्य की एक दुर्घटना में उसी पैर की हड्डी टूट चुके थी तब से घायल सत्य देव लाठी के सहारे चलता था अब दुबारा इस दुर्घटना में उसी पैर में चोट आई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवन्तनगर अधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर रूप से घायल को पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया।