Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर अंचल कार्यालय में सन्नाटा, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से ठप पड़े काम

जनवाद टाइम्स 2 February 2026
राजापाकर अंचल कार्यालय में सन्नाटा, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से ठप पड़े काम
Share News
       

राजापाकर/वैशाली।

राजस्व अधिकारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय राजापाकर में बुधवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी की अनुपस्थिति के चलते आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के कार्य भी पूरी तरह ठप रहे।

राजापाकर अंचल कार्यालय में सन्नाटा, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से ठप पड़े काम

किसान, रैयत एवं अन्य लोग विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन पदाधिकारियों के हड़ताल पर रहने के कारण किसी भी कार्य का निष्पादन नहीं हो सका। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश रंजन ने बताया कि राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का कार्यालय के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी से मिलने आते हैं, लेकिन उनके उपस्थित न रहने से कार्य लंबित हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधि तपसी प्रसाद सिंह सड़क निर्माण के लिए अनिवार्य एनओसी लेने अंचल कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए अंचलाधिकारी से एनओसी लेना आवश्यक है, लेकिन हड़ताल के कारण अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।

वहीं समाजसेवी अंशु शर्मा ने बताया कि सड़क अतिक्रमण से संबंधित आवेदन पूर्व में अंचलाधिकारी को दिया गया था, जिसकी जानकारी प्राप्त करनी थी, लेकिन पदाधिकारी के न रहने से मामला लंबित है।

अंचल कार्यालय के कर्मी बच्चा बाबू ने बताया कि लोग लगातार आवेदन लेकर राजस्व कार्यालय आ रहे हैं। हालांकि पदाधिकारी अनुपस्थित हैं, फिर भी आम जनता के आवेदन कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं और उन्हें पावती रसीद दी जा रही है। बताया गया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी लंबित कार्यों का निपटारा समय पर किया जाएगा।

राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय के कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post navigation

Previous: राजापाकर थाना में दफादार राजेंद्र सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह, बेदाग सेवा कार्यकाल को किया गया याद
Next: Etawah News: स्कूटी और अज्ञात बाइक की टक्कर में एक गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.