Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर उतरें – विधायक महेंद्र राम
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली

राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर उतरें – विधायक महेंद्र राम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक महेंद्र राम रहे। उनका स्वागत प्रखंड प्रमुख ललिता देवी द्वारा साल एवं बुके भेंट कर भव्य रूप से किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किया।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर उतरें – विधायक महेंद्र राम

बैठक की शुरुआत उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इसके बाद विधायक महेंद्र राम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारी आम जनता के कार्यों को समय पर निष्पादित करें और किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और यदि किसी पदाधिकारी को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे समाधान हेतु अवगत कराया जाए।

विधायक ने जनप्रतिनिधियों से भी जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के सहयोग से दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भारी बहुमत से सरकार को चुना है, इसलिए जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

परिचय सत्र के बाद सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

  • पशु चिकित्सा पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी ने बताया कि पशु चिकित्सालय में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं तथा पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।
  • पीएचईडी की अनामिका कुमारी ने जानकारी दी कि नल-जल योजना के अंतर्गत खराब पाइपलाइन एवं फूटे कनेक्शन की मरम्मत कराई जा रही है।
  • प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में लगभग सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और ओपीडी में लिखी गई दवाएं मरीजों को काउंटर से उपलब्ध कराई जाती हैं।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों में सरीता पटेल, तपसी प्रसाद सिंह, कुणाल कुमार, गीता देवी, बेबी कुमारी, प्रमिला देवी, उपेंद्र राय, नीलम भारती, सत्येंद्र नारायण सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह, डॉ. एस.पी. उपाध्याय, राजकुमार शाह, अनामिका कुमारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News