बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 203 किलो से अधिक गांजा बरामद, तस्कर फरार

Bagaha Police Ganja Seizure
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिम चंपारण।

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 203 किलो 540 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई बथवरिया थाना क्षेत्र के चूड़ीहरवा पटखौली (बीरा महतो के टोला) में की गई, जहां गांजा को प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया था।

Bagaha Police Ganja Seizure

जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 की रात बथवरिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में भारी मात्रा में मादक पदार्थ संग्रहित किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बगहा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रागिनी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इस टीम में पुलिस अंचल निरीक्षक रामनगर, थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय, पु०अ०नि० योगेन्द्र पासवान समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर विधिवत छापेमारी की, जहां तलाशी के दौरान 18 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 203.54 किलोग्राम पाई गई।
इस मामले में बथवरिया थाना कांड संख्या 09/26 के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस खुफिया तंत्र की मदद से इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मामले के अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और इस नशा तस्करी सिंडिकेट का पूरी तरह खुलासा किया जाए।

Trending News