Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिमी चंपारण में सड़क हादसों पर सख्ती, डीएम तरनजोत सिंह ने दिए कड़े निर्देश

जनवाद टाइम्स 28 January 2026
West Champaran Road Safety
Share News
       

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। संवाददाता मोहन सिंह

जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई, जिसमें पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों, मुआवजा भुगतान की स्थिति, हिट एंड रन मामलों, पोर्टल अपडेट तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की विस्तृत समीक्षा की गई।

West Champaran Road Safety

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर कैट्स आई, रम्बल स्ट्रिप्स, बैरियर, रिफ्लेक्टर, स्टड, साइनेज बोर्ड और चेतावनी संकेतक शीघ्र लगाए जाएं। तेज मोड़ों, पुल-पुलियों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।

West Champaran Road Safety

उन्होंने ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियमित वाहन जांच अभियान, तेज गति, नशे की हालत में ड्राइविंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त एवं सभी नगर निकायों को नो पार्किंग जोन और नो वेंडिंग जोन चिन्हित कर सख्ती से लागू करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर जुर्माना वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों व उनके परिजनों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने, गुड सेमेरिटन योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले नागरिकों को संरक्षण देने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय से सतत निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती रितु रानी सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : 77 वें गणतंत्र दिवस पर 15 रक्त वीरों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
Next: पश्चिम चंपारण में 362 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि स्वामित्व का अधिकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.