Agra News: भाकियू महाशक्ति की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सैकड़ों किसान हुए शामिल

Agra News Bhakiyu Mahashakti Tiranga Yatra
Share News

Agra News | बाह (आगरा)।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महाशक्ति के तत्वावधान में रविवार को बाह क्षेत्र में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। यह यात्रा जरार पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर कैंजरा रोड स्थित शहीद इंद्रजीत सिंह स्मारक तक निकाली गई।

Agra News Bhakiyu Mahashakti Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
“भारत माता की जय” और “शहीद इंद्रजीत सिंह अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

यात्रा के समापन पर भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद इंद्रजीत सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जोश देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हर्ष शर्मा, राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गुर्जर, बृज क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव, प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत दुबे, तहसील अध्यक्ष प्रभाकर यादव, जिला महामंत्री योगेंद्र बरुआ, नागेंद्र यादव, हरिओम यादव, विजय जादौन सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News