Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली में किसान गोष्ठी आयोजित, विकसित भारत रोजगार गारंटी मिशन 2025 पर दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 3 January 2026
IMG-20260103-WA0024
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर / वैशाली

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली द्वारा वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में पंचायत पहियार बुजुर्ग अंतर्गत गांव रामपुर बघेल स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्रामीण स्तर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – बीबी जी राम जी विकसित भारत अधिनियम 2025 की जानकारी किसानों तक पहुंचाना रहा।

वैशाली में किसान गोष्ठी आयोजित, विकसित भारत रोजगार गारंटी मिशन 2025 पर दी गई जानकारी

गोष्ठी के दौरान गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कविता वर्मा ने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नए बिल के तहत कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़े कार्य तथा मौसम से संबंधित जोखिमों को कम करने वाले कार्यों—तक सीमित किया गया है। यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार बढ़ाने और गांवों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया है।

IMG 20260103 WA0026

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है, जबकि महिलाओं की भागीदारी 48 प्रतिशत से बढ़कर 56.74 प्रतिशत हो गई है। इससे किसानों और श्रमिकों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, बाढ़ नियंत्रण और जल संरक्षण से फसलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। राज्यों को 60 दिनों की अवधि निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है, जिसमें बुवाई और कटाई के समय योजना के अंतर्गत कार्य रोका जाएगा, जिससे कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की कमी नहीं होगी।
कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण विशेषज्ञ कुमारी नम्रता ने जलवायु अनुकूल खेती पर किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, उन्नतशील किसान एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। किसानों के बीच अधिनियम से संबंधित लीफलेट्स का भी वितरण किया गया।

Post navigation

Previous: वैशाली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
Next: Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.