Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews पश्चिम चंपारण में तेज रफ्तार कार ने शादी में आए बरातियों को रौंदा, तीन की मौत 9 घायल

जनवाद टाइम्स 18 November 2025
Bihar News: A speeding car ran over wedding guests in West Champaran, killing three and injuring nine.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह 

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लौरिया-बगहा राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर सिसवनिया पंचायत के विशुनपुरवा के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज बेतिया के राजकीय चिकित्सा जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में चल रही है, जहाँ दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar News: A speeding car ran over wedding guests in West Champaran, killing three and injuring nine.
मृतकों की पहचान नेपाल के कलेया थाना क्षेत्र के भवाली चौक एकवनिया निवासी हरिशंकर कुशवाहा (40), शिकारपुर थाना क्षेत्र के टीडी कुइयां वार्ड 6 निवासी राजेश महतो (25) और लौरिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी दिनेश कुशवाहा (25) के रूप में हुई है।
हरिशंकर कुशवाहा दूल्हे के फूफा बताए जाते हैं।

जबकि राजेश बारात के साथ आई बस के मालिक थे। घायलों में बैरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी धनगढ़ टोली निवासी विकास कुमार (30), राजेश सोनी (45), अखिलेश कुमार पंडित (32), रवि रंजन कुमार (25), राजेश कुमार (36), सुनील साह (40), लौरिया की पूनम देवी (30), मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा निवासी मुन्ना कुमार (22) और लौरिया बिशुनपुरवा निवासी रिशु कुमार (14) शामिल हैं।Bihar News: A speeding car ran over wedding guests in West Champaran, killing three and injuring nine.

मृतक दिनेश के बड़े भाई अशोक प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि नरकटियागंज के धूमनगर लालीगढ़ी निवासी विनोद महतो के पुत्र सोनू कुमार की बारात लौरिया प्रखंड के बिशुनपुरवा गांव निवासी अमेरिका कुशवाहा के घर आई थी। द्वार पूजा के बाद कुछ बाराती लौरिया-बगहा मार्ग पर टोल टैक्स के पास भोजन करने के बाद सड़क किनारे खड़ी बारात की गाड़ियों में सवार होकर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बगहा से लौरिया आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंदा डाला। लौरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अस्पताल पहुँचने से पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी । अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार में सवार दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News महिला को भय दिखा कर व्हाट्सप्प वीडियो कॉल पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार 
Next: Agra news :कूड़ेदान के पास ठंड में मिली नवजात बच्ची—अस्पताल स्टाफ ने समय रहते बचाई जान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.