Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news : प्रभावी संवाद और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स से निखरता व्यक्तित्व : आशियाना महिला समिति का सेमिनार

जनवाद टाइम्स 2 November 2025
IMG-20251101-WA0911
Share News
       

आगरा। आशियाना महिला समिति की ओर से पब्लिक स्पीकिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर सेमिनार का आयोजन सिकंदरा स्थित एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में किया गया। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन स्कॉन लीडर डॉ. ए.के. सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ. माया श्रीवास्तव, रौशनी ट्रस्ट की अध्यक्ष मनोज बल और मुख्य वक्ता डॉ. विधु गौड़ गुलाटी (गुरुग्राम) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

IMG 20251101 WA0911

मुख्य वक्ता डॉ. विधु गौड़ गुलाटी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में प्रभावी संवाद और मंच पर बोलने की कला व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है। एक सफल प्रवक्ता बनने के लिए स्पष्ट भाषा, आत्मविश्वास, शारीरिक हावभाव, आंखों का संपर्क और प्रेजेंटेबल होना बेहद जरूरी है।

सेमिनार में विद्यार्थियों को प्रभावशाली पब्लिक स्पीकिंग के सिद्धांत, आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकें, सुनने और समझने की कला, बॉडी लैंग्वेज तथा स्वर अभिव्यक्ति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आशियाना महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन मनोज बल ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

  1. कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला चावला, डॉ. विक्रांत शास्त्री, डॉ. अनूप गोयल, राखी जैन, शारदा गुप्ता, अर्निमा भार्गव, सरोज गर्व, इंदु जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सशस्त्र बलों द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर फ्लैग मार्च निकाला गया
Next: BiharNews बिहार विधानसभा चुनाव 2025, एनडीए इस बार 200 पार–मौर्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.