Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट ने कराया चतुर्थ सर्वमाज कन्या विवाह समारोह, 26 कन्याओं के पवित्र बंधन संपन्न

जनवाद टाइम्स 2 November 2025
IMG-20251101-WA0847
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट, आगरा द्वारा चतुर्थ सर्वमाज कन्या विवाह समारोह का आयोजन शमशाबाद रोड स्थित परशुराम पार्क (100 फूटा रोड) पर भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 26 कन्याओं के विवाह विधिवत् रीति-रिवाजों के साथ कराए गए।

ट्रस्ट के माध्यम से सभी नवविवाहित कन्याओं को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक पूरा गृहस्थी सामान प्रदान किया गया। स्वागत कर्ता श्याम भोजवानी के साथ ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने बारातियों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

IMG 20251101 WA0847

विवाह की सभी रस्में, जिनमें द्वार पूजन और फेरे शामिल थे, पं. अंकित कृष्ण मुद्गल एवं मोहित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। बारातियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदपूर्ण रहा।

ट्रस्ट की अध्यक्ष पं. गरिमा किशोरी जी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नम आंखों से विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (भारत सरकार), श्री पूरन डावर उपस्थित रहे।

IMG 20251101 WA0848

वरिष्ठ अतिथियों में विपिन करीरा, अरुण लावानिया, संजीव शर्मा, अमरलाल खोरेजा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

साथ ही योगेंद्र भारद्वाज, सुमन भारद्वाज, डॉ. आर.पी. राजपूत, राजेंद्र कुमार जेतली, चतुरमल भावनानी, भगवान आवतानी, मोतीराम अमुलानी, महेश मंगरानी, योगेश जारानी, गुरमुख व्यानी, राजा सुखलानी, गुरदासमल, मधु माहौर, बलवीर सिंह बल्लो, मनोज तीर्थानी, श्रीनिवास अग्रवाल, अमित गुप्ता, रोहित गोयल, राजेश बघेल, विशाल अग्रवाल, रामवीर शर्मा, दिनेश मदान, प्रदीप वनवारी आदि गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Post navigation

Previous: Agra news मीट एट आगरा” में शामिल होंगे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एफमेक प्रतिनिधिमंडल ने दिया आमंत्रण
Next: Agra news : मिशन शक्ति के तहत आगरा वनस्थली विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक ‘नारी शक्ति’

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.