Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में सरदार पटेल के जन्मोत्सव पर निकली एकता रैली

जनवाद टाइम्स 1 November 2025
Prayagraj News: Unity rally held at Open University on the birth anniversary of Sardar Patel
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एकता रैली का आयोजन किया गया।

IMG 20251101 WA0042
बारिश के मध्य रैली का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने गंगा परिसर प्रशासनिक भवन से किया। रैली में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम, कुलसचिव कर्नल विनय कमार, निदेशक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह, प्रोफेसर गिरीश कुमार द्विवेदी प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्ता, प्रोफेसर संजय सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा और देश भक्ति से परिपूर्ण जोशीले नारों से राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल का नाम देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता ने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के लौह पुरुष के रूप में जाने जाने वाले सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और बाद में देश के एकीकरण में अतुलनीय योगदान दिया। उनकी विरासत हम सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सरदार पटेल हमें साहस, संकल्प और एकता की भावना से प्रेरित करते हैं। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता ने देश को एक नए दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Prayagraj News: Unity rally held at Open University on the birth anniversary of Sardar Patel कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सरदार पटेल से हमें सीख मिलती है कि कैसे चुनौतियों का सामना करके और कड़ी मेहनत करके हम महान चीजें हासिल कर सकते हैं। एकता रैली के संयोजक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर अभिलेख प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Next: Agra news मीट एट आगरा” में शामिल होंगे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एफमेक प्रतिनिधिमंडल ने दिया आमंत्रण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.