Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News महाराजा स्टेडियम, बेतिया में 1 से 3 नवंबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 October 2025
Bihar News: The state-level inter-divisional football competition will be held at Maharaja Stadium, Bettiah from November 1st to 3rd.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल खेल प्रतियोगिता दिनांक 01 से 03 नवंबर 2025 तक महाराजा स्टेडियम बेतिया में आयोजित होगी।IMG 20251030 WA0043

उक्त प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14, 17 ,19 के बालिका फुटबॉल खिलाड़ी जो 9 प्रमंडलों यथा तिरहुत, पटना, कोसी, मुंगेर, सारण, पूर्णिया, मगध, दरभंगा, भागलपुर एवं एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के भी प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं, जिनकी संख्या लगभग 460 होने की संभावना है।

इस प्रतियोगिता के संचालनार्थ तथा आयोजनार्थ हेतु क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा 18 तकनीकी पदाधिकारियों तथा चार चयनकर्ताओं की प्रतिनियुक्ति जिला खेल कार्यालय बेतिया में कर दी गई है, जो विभिन्न जिले यथा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, सारण आदि जिले से होंगे।

इसके सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार ने समीक्षा बैठक में जिला खेल पदाधिकारी को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने सिविल सर्जन को आयोजन स्थल महाराजा स्टेडियम एवं इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बेतिया में प्राथमिक उपचार करने हेतु मेडिकल टीम एंबुलेंस सहित व्यवस्था, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया को साफ-सफाई, पानी एवं फॉगिंग की व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर को दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्वागत गान की व्यवस्था, डीपीआरओ को उक्त खेल प्रतियोगिता को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन कराना एवं परिवाद की सुनवाई हेतु जरी ऑफ अपील समिति का भी गठन कर दिया गया है।

बालिकाओं तथा महिला टीम प्रभारियों का आवासन स्थल खेल भवन बेतिया तथा तकनीकी पदाधिकारियों का आवासन स्थल स्वराज होटल बेतिया को बनाया गया है। महाराजा स्टेडियम बेतिया के खेल मैदान को ग्रास कटर के माध्यम से ग्रास कटिंग भी की जा है। उक्त फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 01 नंबर 2025 को महाराजा स्टेडियम बेतिया में अनुमानित 11ः00 बजे पूर्वाहन में जिला प्रशासन बेतिया के माध्यम से सम्पन्न की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो ओपन ट्रायल खेल प्रतियोगिता केवल दिनांक 3 नवंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम बेतिया में संपन्न की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भी विभाग द्वारा 6 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अलग से कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में अर्थात जूडो खेल प्रतियोगिता में पूरे 38 जिले से बालक -बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे जिनकी संख्या करीब 200 होने की संभावना है।

Bihar News: The state-level inter-divisional football competition will be held at Maharaja Stadium, Bettiah from November 1st to 3rd.

इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14, 17 ,19 कक्षा छठवीं से 12वीं तक के नियमित रूप से अध्यनरत खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चंपारण के आदेश के आलोक में भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, मार्च पास्ट व्यवस्था, आवासीय व्यवस्था आदि हेतु शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों, सामान्य शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों को जिला खेल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्ति सभी शिक्षक अपने कर्तव्य का अनुपालन निष्ठा पूर्वक कर भी रहे हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: गिरते भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए आयोजित की गयी जल संचय संगोष्ठी
Next: Bihar News सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश वानखेड़े ने द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.