BiharNews स्वीप कोषांग के नेतृत्व में निकला वॉकथॉन

Walkathon organised under the leadership of BiharNews Sweep Cell
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
जिला स्वीप कोषांग, प० चंपारण द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों के साथ मतदाता जागरूकता वॉकथॉन (पैदल यात्रा) का आयोजन किया गया। वॉकथॉन (पैदल यात्रा) को अनिल सिन्हा एडीएम एवं श्रीमती नगमा तबस्सुम, वरीय उप समाहर्ता एवं जिला स्वीप नोडल ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया।Walkathon organised under the leadership of BiharNews Sweep Cell

पैदल मार्च नगर भवन बेतिया- पवार हाउस- तीन लालटेन – लाल बाजार चौराहा – सोवाबाबू चौक- होते हुए नजरबाग बेतिया में समापन किया गया।

इस पैदल मार्च का संयोजन सुश्री मेरी एडलीन और स्वीप टीम द्वारा किया गया और इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, रोटी बैंक, बेतिया शाखा मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, एन सी सी कैडेट्स, स्काउट गाइडस यूनिट, इंटरेक्ट क्लब, श्री बी पी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस आदि कई सोशल ग्रुप एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।Walkathon organised under the leadership of BiharNews Sweep Cell

सभी ने मिलकर आमजनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया कि हमने तो संकल्प ले लिया है और आपको भी लेना है।

Trending News