Lucknow News:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए निर्देश — मनरेगा के तहत ग्रामीण हाट होंगे सुचारु व पारदर्शी तरीके से संचालित

Lucknow News: Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya issued instructions – Rural markets under MNREGA will be operated smoothly and transparently.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा योजनान्तर्गत ग्रामीण हाटों के संचालन एवं रखरखाव से सम्बन्धित सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।उन्होंने निर्देश दिये है
ग्रामीण हाटों के आवंटन मे स्वयं सहायता समूहो को प्राथमिकता दी जाय, यह महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मनरेगा योजनान्तर्गत संचालित ग्रामीण हाटों के संचालन एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।Lucknow News: Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya issued instructions – Rural markets under MNREGA will be operated smoothly and transparently.

उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जिलाधिकारियो को भेजे गये पत्र मे कहा गया है कि ग्रामीण हाट के संचालन एवं स्थल चयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की संयुक्त समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा हाट स्थल का चयन एवं संचालन सम्बन्धी सभी कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
गांव के सबसे गरीब एवं बाजार लगाने के इच्छुक निवासियों को हाट में दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

हाट संचालन से प्राप्त किराये की आय ग्राम पंचायत के खाते में सुरक्षित रखी जाएगी तथा उक्त आय का उपयोग हाट की संरचना के रखरखाव, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में किया जाएगा। ग्रामीण हाट की परिसंपत्ति का स्वामित्व ग्राम पंचायत के पास रहेगा, जिसे न तो बेचा जा सकेगा और न ही किसी अन्य स्वरूप में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह परिसंपत्ति सदैव ग्राम की सार्वजनिक संपत्ति मानी जाएगी।

प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीण हाट दुकानों के आवंटन एवं संचालन की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को दुकान आवंटन से संबंधित निर्णय पर आपत्ति हो, तो वह मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकता है, जिनका निर्णय अंतिम माना जाएगा।Lucknow News: Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya issued instructions – Rural markets under MNREGA will be operated smoothly and transparently.

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण हॉट निर्माण में बनाये जाने वाली अवसंरचनाओं मे प्रदेश स्तर पर अब तक 474 ग्रामीण हॉट निर्माण संबंधी कार्य कराये गये हैं, किन्तु ग्रामीण हाट निर्माण के उपरांत हॉट के संचालन के संबंध में स्पष्ट निर्देश न होने के दृष्टिगत परिसम्पत्ति सृजन के उपरांत संचालित होने में कठिनाई आ रही थी।

Trending News