Bihar News- सड़क दुर्घटना में घायल एक 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत

Bihar News- A 20-year-old youth injured in a road accident died during treatment at PMCH Patna.
Share News

संवाददाता राजेंद्र सिंह 

राजापाकर /वैशाली

परिजनों द्वारा आज उसके शव को राजापाकर  दक्षिणी पंचायत के काली स्थान पासवान टोला लाया गया . जहां शव से लिपटकर परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल।

Bihar News- A 20-year-old youth injured in a road accident died during treatment at PMCH Patna. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी पंचायत के काली स्थान पासवान टोला निवासी भूखलू कुमार उर्फ डब्लु पिता हरेंद्र पासवान एवं रंजीत पासवान पिता जगन्नाथ भगत दोनों हाजीपुर  के रहीमापुर में मजदूरी का कार्य करते थे .बीते सप्तमी दिन 28 सितंबर को दोनों काम करने के दौरान लंच के समय रहीमापुर सड़क किनारे दुकान से नाश्ता कर दोनों वापस काम पर जा रहे थे. इसी बीच हाजीपुर से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए परिजन भूखलू कुमार उर्फ डब्लु को पीएमसीएच पटना ले गए. जहां 8 दिन बाद इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में बीते रात्रि उसकी मौत हो गई. वही दूसरा घायल व्यक्ति रंजीत पासवान भी बुरी तरह घायल है. जिसका इलाज हाजीपुर में निजी नर्सिंग होम में चल रहा है .भूखलू कुमार उर्फ डब्ल्यू का शव आज दोपहर तीन  बजे घर पहुंचा. वही स्थानीय लोगों परिजनों की भारी भीड़ घटना की सूचना पाकर मौके पर उमर परी. वहीं परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल हो रहा है. मृतक भुखलु कुमार उर्फ डब्लू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसकी अभी शादी नहीं हुई थी. पिताजी उसके राज मिस्त्री का काम करते हैं. वह बेहद गरीब परिवार से आता है .मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

Bihar News- A 20-year-old youth injured in a road accident died during treatment at PMCH Patna. घटना की सूचना पाकर प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह ,समाजसेवी रंजन कुमार, बेचन राय, मनोज पासवान, महेश पासवान, अखिलेश पासवान सहित अनेक लोग पहुंचे एवं मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया .जिला प्रशासन से बेहद गरीब परिवार से आने वाले मृतक के  परिजन को 10 लाख रुपया आपदा कोष से देने की मांग किया.

Trending News