Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बराटी थाना क्षेत्र के दयालपुर ग्राम स्थित पंचायत भवन के परिसर में महा गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Bihar News- A meeting of Grand Alliance workers was organised in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dayalpur village of Barati police station area.
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

दयालपुर /वैशाली

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर के पूर्व राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व मुखिया रामसूरत राय ने किया एवं संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि अनंत कुमार आनंद ने किया. मौके पर महागठबंधन के अनेक महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सभी लोगों ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देव कुमार चौरसिया को फूलमाला साल देकर भव्य स्वागत किया.  बैठक को संबोधित करते हुए देव कुमार चौरसिया ने कहा का आज हाजीपुर शहर हो या गांव हो हर जगह की स्थिति नारकीय है।

Bihar News- A meeting of Grand Alliance workers was organised in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dayalpur village of Barati police station area.  विकास से कोसों दूर जल जमाव टूटी सड़कें और नाले के लिए प्रसिद्ध हो चुका है .जो पहले लोकतंत्र की मजबूती हाजीपुर का केला और नर्सरी के पौधा के लिए मशहूर है. आज जल जमाव खराब सड़कों के लिए मशहूर हो चुका है. ऐसा इसलिए है कि यहां के विधायक स्वयं निर्णय  लेने वाले नहीं है. वह किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं. हाजीपुर के कुछ बड़े बिजनेसमैन के संरक्षण में लगे हुए हैं. आप लोगों की कृपा से जब मैं चुनाव जीतूंगा तो शहर हो या ग्राम पंचायत वहीं के लोग सड़क नाले  और अन्य विकास योजनाओं का चयन करेंगे. और स्थानीय लोगों के निगरानी में उसे कार्य को कराया जाएगा. साथ ही नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के द्वारा बिहार के लोगों के लिए जो संकल्प लिया है .उस संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार की निकम्मी और जुमलेबाज सरकार को बदलने की जरूरत है .

आज की जो सरकार है वह नकलची सरकार है. जो भी घोषणा तेजस्वी यादव जी करते हैं वह उसे घोषणा का नकल करने का काम करते हैं. हमारे नेता ने कहा है की जब तेजस्वी यादव जी की सरकार बनेगी. माई बहिन योजना 2500, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रति माह 1500, गैस का सिलेंडर 500, 200 यूनिट बिजली फ्री, युवाओं को रोजगार, कलम, काम, और कारखाना के साथ सिंचाई कमाई दवाई करवाई एवं सुनवाई की सरकार होगी .

तेजस्वी प्रसाद यादव जी स्पष्ट  कर चुके कि हमारी सरकार आई तो अपराधी चाहे कोई हो सलाखों के पीछे होगा .आज अपराध भ्रष्टाचार बलात्कार चरम पर है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है .नीतीश कुमार टायर् हो चुके हैं. अफसर शाही नौकरशाही हावी है. ब्लॉक थाना से लेकर समाहरणालय तक भ्रष्टाचार का बोलवाला है .

एक भी आदमी का काम किसी ऑफिस में बिना चढ़ावा के नहीं होता है. यह उदगार अपने संबोधन में श्री चौरसिया ने कही. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग नौजवान एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जिनका अभिनंदन रवि कुमार चौरसिया ने किया.

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के नेता विशेश्वर प्रसाद यादव ने उपस्थित सभी लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को हाजीपुर से विजयी बनाने की अपील की।Bihar News- A meeting of Grand Alliance workers was organised in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dayalpur village of Barati police station area.

सभा को राजापाकर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, भीम आर्मी  वैशाली के पूर्व प्रमुख आशुतोष कुमार पासवान, पूर्व सरपंच जयमंगल प्रसाद यादव, शिवकुमार राय, इंजीनियर सौरव कुमार ,जगन्नाथ यादव, अमरेश राय ,नौशाद आलम, उप मुखिया अजय राय, आनंद कुशवाहा, चंदन यादव, टुलबुल यादव, शंभु यादव, तुफानी यादव, सुनील कुमार सिंह, रामुरंजन, आदित्य कुशवाहा, राजेश कुमार, पंचायत अध्यक्ष दिपक राय, रंजन राय आदि लोगों ने बिहार सरकार और हाजीपुर विधायक को बदलने का संकल्प लिया. बैठक समाप्ति उपरांत धन्यवाद ज्ञापन का नीजी शिक्षक सह राजद नेता विनय भुषण ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar News- कबीर आश्रम मठ राजापाकर के पूर्व महंत दौलत दास के 49 वी पुण्यतिथि कबीरपंथी विचार के लोगों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया
Next: Bihar News-बरांटी थाना क्षेत्र के चकबरूआ ग्राम में एक 35 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.