Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से ही जुड़े हैं: मायावती

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2019
MAYAWATI
Share News
       

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जो कुछ भी है वह उनके शुभचिंतकों और समाज ने दिया है और सरकार से कुछ भी छुपाया नहीं गया है। मायावती ने कहा, ‘‘जितने समय मैं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थी, मोदी उससे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी विरासत भाजपा और देश पर काला धब्बा है। जब हमारी सरकार थी तब उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता से मुक्त था.” उन्होंने कहा कि जनहित और देशहित के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत फिट हैं और इनकी तुलना में मोदी बहुत ज्यादा अनफिट हैं।
मायावती ने बुधवार को कहा ”मैं चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हूं लेकिन मेरी विरासत बेहद पाक-साफ तथा विकासपूर्ण रही है। कानून व्यवस्था के मामले में आज भी लोग बसपा सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए थकते नहीं है। जबकि मोदी मुझसे ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री जरूर रहे हैं लेकिन उनकी विरासत न सिर्फ उन पर बल्कि भाजपा तथा देश के इतिहास पर एक बोझ और काला धब्बा है। उन्होंने कहा ”बसपा की सरकार ने विकास के मामले में हर स्तर पर उत्तर प्रदेश का नक्शा बदल दिया। लखनऊ की खूबसूरती को जिस तरह चार चांद लगाये गए, उससे यह समझा जा सकता है कि जनहित व देशहित के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कितनी ज्यादा फिट हैं तथा इनकी तुलना में पीएम मोदी कितने ज्यादा अनफिट हैं। हमारी सरकार के समय उप्र दंगा मुक्त और अराजकता मुक्त रहा है जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का कार्यकाल अराजकता, संकीर्णता, हिंसा, तनाव, अफरातफतरी, द्वेष और घृणा से भरा रहा है।
मायावती ने कहा कि इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) अपरिपक्व तरीके से नोटबंदी व जीएसटी को देश पर थोप दिया। जबकि इनके अपने चहेते भ्रष्ट पूंजीपति लोग जनता का बैंको में जमा धन गबन कर विदेश भाग गये। बसपा प्रमुख ने कहा कि खुद को पाक-साफ और दूसरों को गलत तथा भ्रष्ट समझना इनकी बीमारी है। हालांकि देश जानता है कि सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से ही जुड़े हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री वास्तव में हैं कुछ, लेकिन जनता के समक्ष कुछ और बनने की भरपूर कोशिश करते हैं तथा इनका हर हिसाब किताब छिपा हुआ रहता है।

Post navigation

Previous: 14 जून को खत्म हो रहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल
Next: आगरा: उत्तरी विधानसभा उपचुनाव: महागठबंधन के प्रत्याशी सूरज शर्मा के प्रचार में जुटे दिग्गज, विडियो देखे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260624-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर के कबीर मठ आश्रम में कबीर जयंती की तैयारी बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 June 2026
IMG-20260624-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: BiharNews *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बेतिया में क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।* संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज (प्रश्नोत्तरी), निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। ​यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ। ​इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय: ​राज इंटर कॉलेज, बेतिया ​एस एस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया ​केदार पांडेय हाई स्कूल, बेतिया ​+2 विपिन हाई स्कूल, बेतिया ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवत परसाइन ​उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवत सेना ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बानू छपरा ​गवर्नमेंट उत्क्रमित हाई स्कूल, सिंघाछापर ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी करगहिया ​यू.एच.एस. (UHS) पिपरा पकड़ी ​गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया ​मुख्य उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जनवाद टाइम्स 24 June 2026
IMG-20260610-WA0006(1)
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: छावनी ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे तीन आधुनिक शौचालय-मूत्रालय, 47 लाख रुपये से होगा निर्माण

जनवाद टाइम्स 24 June 2026
IMG-20260624-WA0010
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

जनवाद टाइम्स 24 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर के कबीर मठ आश्रम में कबीर जयंती की तैयारी बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन
  • Bihar News: BiharNews *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बेतिया में क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।* संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज (प्रश्नोत्तरी), निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। ​यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ। ​इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय: ​राज इंटर कॉलेज, बेतिया ​एस एस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया ​केदार पांडेय हाई स्कूल, बेतिया ​+2 विपिन हाई स्कूल, बेतिया ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवत परसाइन ​उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवत सेना ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बानू छपरा ​गवर्नमेंट उत्क्रमित हाई स्कूल, सिंघाछापर ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी करगहिया ​यू.एच.एस. (UHS) पिपरा पकड़ी ​गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया ​मुख्य उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
  • बेतिया: छावनी ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे तीन आधुनिक शौचालय-मूत्रालय, 47 लाख रुपये से होगा निर्माण
  • Bihar News: बेतिया में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर
  • वैशाली: जाफरपट्टी पंचायत में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कृषि ऋण निपटारा शिविर, किसानों को मिली राहत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.