*शुक्ला परिवार के मेधावी बच्चों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मऊ तहसील में टाप किया*
तहसील मऊ ब्लाक मऊ के निवासी निर्मल कुमार शुक्ला के परिवार के बच्चों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अपने अपने स्कूलों में टाप किया इसके अलावा तहसील में भी अपने स्कूल गाँव परिवार तथा खुद का नाम रोशन किया है ।
पं पुरुषोत्तम द्विवेदी इण्टर कालेज मऊ के छात्र सिद्धार्थ शुक्ला ८९%अंक प्राप्त करके तहसील में टाप किया व पं शिव कुमार त्रिपाठी इण्टर कालेज मऊ की छात्रा सौम्या शुक्ला ने ९०% प्राप्त करके तहसील में टाप किया इसी स्कूल की छात्रा शालिनी शुक्ला ने ८६% तथा रागनी शुक्ला ने ७७%अंक प्राप्त किए यह बच्चे आई ए एस बनना चाहते हैं जबकि रागनी शुक्ला डाक्टर बनने का लक्ष्य बना रखी हैं ।
इन बच्चों ने अपने बाबा निर्मल कुमार शुक्ला के निर्देशन तथा पिता आलोक गर्ग व पियूष शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अच्छी परवरिश को अपनी सफलता का हिस्सा बताया ।पं पुरुषोत्तम द्विवेदी इण्टर कालेज मऊ के छात्र सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि कापी जाँचते समय मूल्यांकन ठीक से किया गया होता तो अंकों का प्रतिशत और अच्छा होता ।
*अजय शुक्ला बी बी न्यूज़ इण्डिया स्वास्थ सम्पादक चित्रकूट*