मेरठ न्यूज: चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
बच्चो को प्रोत्साहित करने व अपनो से बड़ो के प्रति उनके अंदर आदर सम्मान बढ़ाने और भविष्य को संवारने हेतु बच्चो के बीच परिवार दिवस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। भारतीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने परिवार दिवस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमे बच्चो ने अलग अलग प्रकार नई सोच के साथ परिवार दिवस प्रतियोगिता में अपनी कला व लेखन विधि प्रस्तुत की। बच्चो के द्वारा लिखी गई लेखन विधि बहुत ही अच्छी रही। परिवार दिवस प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर अंजली प्रकाश मैम प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकारी व अन्य शिक्षिका भी मौजूद रही। कॉलेज की प्राचार्य डॉ अंजली प्रकाश मैम को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद शिक्षिकाओं ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चो ने शिक्षिकाओं और प्रतियोगिता संचालक का धन्यवाद किया।